उत्तर प्रदेश

रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन, 218वीं स्थायी वार्ता तंत्र बैठक में उठे बड़े मुद्दे

लखनऊ। उत्तर रेलवे के Northern Railway के Lucknow मंडल में बुधवार को मंडलीय कार्यालय स्थित सभागार में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की 218वीं दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक Sunil Kumar Verma ने किया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य रेलवे प्रशासन और यूनियन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और कर्मचारियों से जुड़े लंबित मुद्दों का समय पर समाधान सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कर्मचारियों के हित में उठाए गए कदमों को भी साझा किया।

यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से संबंधित कई अहम मुद्दे उठाए और उनके जल्द निस्तारण की मांग की। बैठक में प्रमुख रूप से महिला कर्मचारियों के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी, रोड साइड स्टेशनों और मानवयुक्त समपार फाटकों पर सबमर्सिबल पंप की व्यवस्था, लेवल क्रॉसिंग पर शौचालय निर्माण, विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने, मंडलीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और रनिंग रूम में सुधार जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान, नीलिमा सिंह सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और यूनियन के मंडल अध्यक्ष आर.पी. राव, मंडल मंत्री अवधेश कुमार दुबे समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 बैठक को कर्मचारियों और प्रशासन के बीच संवाद मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button