राजनीति
धामी ने नितिन नबीन को दी बधाई, दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट
नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

नई दिल्ली।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान संगठनात्मक मुद्दों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।
मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया, जिसमें दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।



