पूर्व पार्षद प्रत्याशी शैलेन्द्र लोधी की पहल पर बिजली के तारों के मकड़जाल की समस्या के समाधान की कवायद तेज

लखनऊ। लाला लाजपत राय वार्ड के अंतर्गत कुर्सी रोड स्थित महावीर स्कूल के सामने व्यापारियों एवं स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही बिजली के तारों के मकड़जाल की समस्या को लेकर पूर्व पार्षद प्रत्याशी (समाजवादी पार्टी) शैलेन्द्र लोधी द्वारा संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था।
ज्ञापन के क्रम में आज अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों से बातचीत कर समस्या का जायजा लिया और विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में फैले बिजली के तारों के मकड़जाल की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा, जिससे स्थानीय व्यापारियों और निवासियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित विद्युत व्यवस्था का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद प्रत्याशी (समाजवादी पार्टी) शैलेन्द्र लोधी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्युत विभाग जल्द कार्रवाई कर लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत दिलाएगा।



