उत्तर प्रदेशराजनीति

राम मंदिर चढ़ावा, किसानों और महंगाई के मुद्दे पर सपा विधायकों का विधानसभा परिसर में धरना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। लाल टोपी पहनकर और हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर सपा विधायकों ने सरकार विरोधी नारे लगाए।

धरने के दौरान सपा विधायकों ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी, किसानों की समस्याएं, खाद की किल्लत, प्रदेश की कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है।

विधायकों ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट का माहौल है तथा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। समाजवादी पार्टी ने इन जनहित के मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही तय करने और तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button