उत्तर प्रदेशमनोरंजन

जन्मदिन पर जिराफ ‘सुजाता’ को गोद लेकर पदमजा ने बढ़ाया वन्यजीव प्रेम का संदेश

दिवंगत पिता प्रतीक यादव की पशु-प्रेम और सेवा की विरासत को आगे बढ़ाने की पहल, चिड़ियाघर में अनाथ और जरूरतमंद बच्चों के साथ काटा केक

लखनऊ। यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की बेटी पदमजा का 8वां जन्मदिन मंगलवार को लखनऊ चिड़ियाघर के बारादरी लॉन्स में खास अंदाज में मनाया गया। जन्मदिन के मौके पर पदमजा ने अपने दिवंगत पिता प्रतीक यादव की पशु-प्रेम और सेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए चिड़ियाघर की जिराफ ‘सुजाता’ को गोद लिया।

कार्यक्रम के दौरान पदमजा ने चिड़ियाघर में मौजूद गरीब और अनाथ बच्चों के साथ जन्मदिन का केक काटा। बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा करने की इस पहल ने कार्यक्रम को खास बना दिया। इस दौरान वन्यजीव संरक्षण और पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया।

पदमजा के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी माता एवं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य और गार्जियन मौजूद रहे। कार्यक्रम में जन्मदिन की खुशियों के साथ वन्यजीवों के संरक्षण और सेवा से जुड़ा संदेश भी प्रमुखता से सामने आया।

जिराफ ‘सुजाता’ को गोद लेने की पहल को पदमजा के दिवंगत पिता प्रतीक यादव की पशु-प्रेम और सेवा की भावना से जोड़कर देखा जा रहा है। जन्मदिन के मौके पर बच्चों के साथ खुशियां बांटने और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में कदम उठाने का यह आयोजन चर्चा का विषय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button