उत्तर प्रदेशराजनीति

जनेश्वर मिश्र जयंती पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, अखिलेश यादव ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

लखनऊ। समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय सहित प्रदेशभर के जिला कार्यालयों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में जनेश्वर मिश्र के परिजनों के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने स्व. जनेश्वर मिश्र के समाजवादी विचारों और जनसेवा के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा राजभर, लखनऊ जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय के साथ-साथ सभी जिला कार्यालयों में भी जनेश्वर मिश्र की जयंती पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button