उत्तर प्रदेशराजनीति

वृंदावन से अलंकार अग्निहोत्री ने बनाई नई पार्टी, ‘राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा’ का ऐलान

वृंदावन: UGC के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री ने रविवार को वृंदावन से अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी। समर्थकों की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी का नाम राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) घोषित किया और पार्टी के नाम व चुनाव चिन्ह का पोस्टर भी जारी किया।

वृंदावन से हुंकार भरते हुए अग्निहोत्री ने कहा कि उनकी पार्टी आम नागरिकों के अधिकारों और पारदर्शी व्यवस्था के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने संकेत दिया कि युवाओं, छात्रों और आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने नई राजनीतिक पहल का स्वागत किया। राजनीतिक विश्लेषक इस कदम को आगामी चुनावी समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि अग्निहोत्री की एंट्री से स्थानीय और क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा हो सकती है।

फिलहाल, पार्टी की संगठनात्मक संरचना और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत घोषणा जल्द किए जाने की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button