उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 15–16 साल की मादा भेड़िया बीमार, चिड़ियाघर प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

लखनऊ, 24 फरवरी। नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान, लखनऊ में रह रही एक मादा भेड़िया पिछले आठ दिनों से बीमार है। प्राणी उद्यान प्रशासन के अनुसार मादा भेड़िया 16 फरवरी, 2026 से अस्वस्थ चल रही है और उसका इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है।

चिड़ियाघर प्रशासन ने बताया कि उक्त मादा भेड़िया को 13 अक्टूबर, 2014 को जयपुर प्राणी उद्यान से लखनऊ लाया गया था। वर्तमान में उसकी आयु लगभग 15–16 वर्ष है। प्राकृतिक परिस्थितियों में भेड़िये की औसत आयु 12–14 वर्ष मानी जाती है, ऐसे में वह वृद्धावस्था की श्रेणी में है।

प्राणी उद्यान के वन्यजीव चिकित्सकों की टीम द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही कीपरों को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उसके स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार के बदलाव पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

निदेशक संजय कुमार बिश्वाल ने बताया कि मादा भेड़िया की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसे आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जानवर की सेहत को प्राथमिकता देते हुए हर संभव उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button