अपराध नियंत्रण व महिला सुरक्षा पर सख्ती, डीसीपी पूर्वी ने दिए निर्देश

लखनऊ। सोमवार को पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) डॉ. दीक्षा शर्मा की अध्यक्षता में पूर्वी जोन के थानों पर पंजीकृत अपराधों की समीक्षा को लेकर मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त, प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
गोष्ठी के दौरान डीसीपी ने अपराध की रोकथाम, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील मामलों में तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी अधिकारियों को टीमवर्क के साथ कार्य करने तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखने पर जोर दिया।



