अपराधउत्तर प्रदेश

चारबाग स्टेशन व एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार

पत्नी से विवाद के चलते रची साजिश, दूसरे को फंसाने के लिए किया फर्जी कॉल; जीआरपी ने भेजा जेल

लखनऊ:
जीआरपी चारबाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी उमेश कुमार (43) निवासी आलमबाग ने पारिवारिक विवाद के चलते यह साजिश रची। उसने अपनी पत्नी के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर 1090 पर कॉल कर चारबाग रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की झूठी सूचना दे दी।

जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति को फंसाना चाहता था, इसी वजह से उसने यह फर्जी कॉल किया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और तत्काल जांच शुरू की गई।

मामले में थाना जीआरपी चारबाग में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक सुशील कुमार यादव समेत पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button