अपराधउत्तर प्रदेश

वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, इटौंजा पुलिस की कार्रवाई

लखनऊ में विशेष अभियान के तहत दबिश, लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी

लखनऊ:
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के विशेष अभियान के तहत इटौंजा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो काफी समय से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित मामलों में फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में आरोपी वीरेंद्र रैदास (32) निवासी बीरमपुर मजरा, थाना सैरपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के खिलाफ वाद संख्या 335/11, धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस टीम ने 3 अप्रैल 2026 को उसे हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अशोक कुमार तिवारी और कांस्टेबल रजत सिंह की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button