अपराधउत्तर प्रदेश

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चिनहट पुलिस की कार्रवाई

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जोन अंतर्गत चिनहट थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनहट के मुख्य गेट के पास से दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितेश पटेल (35 वर्ष) निवासी ग्राम सोमली कमकरी टोला, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।

मामला 21 फरवरी 2026 का है, जब पीड़िता ने थाना चिनहट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नितेश पटेल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। इस संबंध में थाना चिनहट में मुकदमा संख्या 103/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को 3 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक तेज कुमार शुक्ला द्वारा की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक तेज कुमार शुक्ला और हेड कांस्टेबल आनंद कुमार सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button