उत्तर प्रदेश

लखनऊ स्टेशन पर बनेंगे नए प्लेटफॉर्म 8-9, DRM ने किया निरीक्षण

लखनऊ:
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लखनऊ रेलवे स्टेशन के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक (DRM) सुनील कुमार वर्मा ने स्टेशन का निरीक्षण कर प्रस्तावित प्लेटफॉर्म संख्या 8 और 9 के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान DRM ने चयनित स्थल का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों के साथ निर्माण की व्यवहार्यता, यात्री सुविधा, सुरक्षा मानकों और भविष्य की जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर RLDA और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

DRM ने स्टेशन पर चल रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य तय समयसीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके और भीड़-भाड़ में कमी आए।

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, यात्री सुविधाओं, संकेतक प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा स्टेशन को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button