उत्तर प्रदेशराजनीति

सीतापुर पहुंचे प्रवीण तोगड़िया, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बांग्लादेश सरकार के खिलाफ बोले—नमक-पानी की सप्लाई बंद करे भारत सरकार

सीतापुर
विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया बुधवार देर शाम सीतापुर पहुंचे। पंजाबी धर्मशाला पहुंचने पर बजरंग दल और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ तीखा बयान दिया।
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि बांग्लादेश सरकार के रवैये को देखते हुए भारत को कड़ा कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को भारत से सबसे ज्यादा नमक और पानी की सप्लाई होती है, जिसे सरकार को बंद कर दबाव बनाना चाहिए, ताकि वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की भी सराहना की। तोगड़िया ने कहा कि प्रदेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं और बुलडोजर की कार्रवाई से अपराधियों में डर बना है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी संस्था गरीबों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है और आगे भी समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button