उत्तर प्रदेश

अम्बेडकर जयंती पर चाक-चौबंद सुरक्षा, डीसीपी पूर्वी ने किया निरीक्षण

लखनऊ। ‘भारतरत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने गोमतीनगर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था और पार्क परिसर में सुरक्षा घेरा मजबूत रखने को कहा।
डॉ. दीक्षा शर्मा ने स्पष्ट किया कि अम्बेडकर जयंती के मद्देनज़र किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button