उत्तर प्रदेश

नव वर्ष पर नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान प्रशासन द्वारा एक नयी पहल

प्राणी उद्यान में प्रवेश टिकट के साथ रिस्ट बैंड कलाई पर बांधना हुआ अनिवार्य

लखनऊ |

नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ में भ्रमण के लिए आने वाले दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्राणि उद्यान प्रशासन द्वारा प्रवेश व्यवस्था को लेकर अहम जानकारी जारी की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राणि उद्यान में प्रवेश के समय टिकट के साथ प्रत्येक दर्शक को रिस्ट बैंड उपलब्ध कराया जाता है, जिसे कलाई में बांधना अनिवार्य है।
प्राणि उद्यान प्रशासन के अनुसार, दोनों प्रवेश द्वारों पर लगातार उद्घोषणा के माध्यम से दर्शकों को इस व्यवस्था की जानकारी दी जा रही है। कलाई में रिस्ट बैंड न होने की स्थिति में दर्शक को बिना टिकट माना जाएगा। इसलिए सभी दर्शकों के लिए रिस्ट बैंड पहनना आवश्यक है।
रिस्ट बैंड दर्शकों की सुविधा के उद्देश्य से प्रदान किए जाते हैं, जिससे उन्हें प्राणि उद्यान परिसर में भ्रमण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और बार-बार टिकट जांच की आवश्यकता न हो। कलाई में बंधा रिस्ट बैंड यह प्रमाणित करता है कि संबंधित दर्शक के पास वैध प्रवेश टिकट है।
प्रशासन ने बताया कि रिस्ट बैंड पर सीरियल नंबर के साथ प्राणि उद्यान का लोगो (LOGO) अंकित रहता है। साथ ही प्रतिदिन रिस्ट बैंड का रंग अलग रखा जाता है, ताकि अगले दिन उनका दोबारा उपयोग न हो सके।
यदि किसी दर्शक को टिकट के साथ रिस्ट बैंड प्राप्त नहीं होता है या प्राणि उद्यान के किसी कर्मचारी अथवा गेट कीपर द्वारा रिस्ट बैंड मांगा जाता है, तो दर्शक इसकी सूचना तत्काल दे सकते हैं। इसके लिए क्षेत्रीय वन अधिकारी, प्राणि उद्यान, लखनऊ दिनेश बड़ोला के मोबाइल नंबर 9453437344, 8005493611 तथा निदेशक, प्राणि उद्यान, लखनऊ अनुप चतुर्वेदी के मोबाइल नंबर 8005493627 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसके अलावा प्राणि उद्यान के दोनों प्रवेश द्वारों पर शिकायत रजिस्टर भी उपलब्ध है, जहां दर्शक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
प्राणि उद्यान प्रशासन का कहना है कि यह सभी व्यवस्थाएं दर्शकों की सुविधा और सुगम भ्रमण के उद्देश्य से की गई हैं, ताकि नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button