उत्तर प्रदेश

लखनऊ जंक्शन पर लगी चलती टॉय ट्रेन, यात्रियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों के आकर्षण के लिए चलती हुई टॉय ट्रेन का एक विशेष मॉडल लगाया गया है। यह छोटा लेकिन आकर्षक मॉडल रेलवे की कार्यप्रणाली को सरल तरीके से समझाने का प्रयास करता है।
इस टॉय ट्रेन मॉडल के माध्यम से सिविल, मैकेनिकल और सिग्नलिंग सिस्टम की बुनियादी अवधारणाओं को दर्शाया गया है, जिससे यात्रियों और विशेष रूप से बच्चों को रेलवे संचालन की जानकारी मिल रही है। स्टेशन परिसर में स्थापित यह मॉडल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है और ट्रेनों के प्रति उनकी जिज्ञासा और रुचि भी बढ़ा रहा है।
मॉडल में टनल, स्टेशन, सिग्नल और ट्रैक की संरचना को बेहद आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। यही कारण है कि यह जगह अब यात्रियों के बीच लोकप्रिय सेल्फी प्वाइंट भी बन गई है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस टॉय ट्रेन मॉडल को ऐशबाग स्थित कोचिंग डिपो द्वारा डिजाइन और तैयार किया गया है, जो रेलवे कर्मचारियों की रचनात्मकता, शिल्प कौशल और रेलवे विरासत के संरक्षण के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button