उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी के दावों पर गंदगी का ग्रहण, जोन-3 में सड़कों पर कूड़े के ढेर

लखनऊ।
राजधानी लखनऊ को एक ओर नवाबों का शहर कहा जाता है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार इसे स्मार्ट सिटी बनाने के उद्देश्य से लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath शहर के विकास और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को लगातार निर्देश दे रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।

नगर निगम के जोन-3 क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सड़कों और गलियों में कूड़ा इस तरह फैला हुआ है मानो सड़कों पर फूल नहीं बल्कि कूड़ा बिछाया गया हो। कई स्थानों पर समय से कूड़ा न उठने के कारण दुर्गंध फैल रही है और नालियां भी जाम होने लगी हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जबकि सरकार की मंशा शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाकर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की है।

लोगों का सवाल है कि जब राजधानी के प्रमुख इलाकों में ही गंदगी का यह हाल है, तो आखिर लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना कैसे पूरा होगा। नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि शहर की छवि और लोगों की सेहत दोनों सुरक्षित रह सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button