उत्तर प्रदेश

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में अचानक बिगड़ी तबीयत

अमिताभ ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ने से प्रशासन में हड़कंभ मच गया

 देवरिया | 
देवरिया जिला जेल में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ने से मंगलवार देर रात प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीने में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने उन्हें तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर बताते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जेल में तैनात मेडिकल स्टाफ ने प्रारंभिक जांच के दौरान उनकी स्थिति चिंताजनक पाई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। फिलहाल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज जारी है और चिकित्सकों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।
गौरतलब है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर बीते 10 दिसंबर से देवरिया जिला जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। उनके खिलाफ देवरिया इंडस्ट्रियल एरिया में जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज है। मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया फिलहाल जारी है।
जेल प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि चिकित्सकों की सलाह के अनुसार आगे का उपचार कराया जा रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button