अपराधउत्तर प्रदेश

विकास नगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा

1289 CCTV फुटेज खंगालने के बाद तीन शातिर हत्यारे गिरफ्तार

लखनऊ , 11जनवरी2026।

लखनऊथाना विकास नगर पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत और सटीक जांच के दम पर एक ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने 30दिसंबर को हुई हत्या के मामले में तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस खुलासे के लिए पुलिस टीम ने 1289सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, तब जाकर मामले की गुत्थी सुलझ सकी।
पुलिस के अनुसार, मृतक लालाराम से अभियुक्तों का पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते तीनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद अभियुक्त मृतक की जेब से 7,240 रुपये निकालकर फरार हो गए थे।
तकनीकी जांच से टूटी चुप्पी
घटना के बाद पुलिस के सामने कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य या चश्मदीद नहीं था। इसके बावजूद विकास नगर थाना पुलिस ने हार नहीं मानी और क्षेत्र व आसपास के इलाकों में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लंबी मशक्कत और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस अभियुक्तों तक पहुंचने में सफल रही।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सोनू, धनराज और राहुल उर्फ शिवा के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सफलता थाना विकास नगर की पूरी पुलिस टीम की कड़ी मेहनत, समन्वय और सतत प्रयास का परिणाम है। इस खुलासे के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button