उत्तर प्रदेश

PWD का बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सेवानिवृत्त कर्मचारी के भुगतान और पेंशन के नाम पर मांग रहा था घूस

झांसी:
लोक निर्माण विभाग (PWD) में फैले भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। झांसी में PWD निर्माण खंड–3 में तैनात बाबू को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर सेवानिवृत्त कर्मचारी के फंड भुगतान और पेंशन शुरू कराने के नाम पर घूस मांगने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, निर्माण खंड–3 में तैनात बाबू संतोष कुमार निरंजन एक सेवानिवृत्त कर्मचारी धनश्याम के लगभग 16 से 17 लाख रुपये के बकाया भुगतान और पेंशन शुरू कराने के एवज में उनके पुत्र से 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। सौदा 20 हजार रुपये पहले और 20 हजार बाद में देने का तय हुआ था।
पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन विभाग झांसी में दर्ज कराई और रिश्वत मांगने से जुड़ी बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और आरोपी बाबू को कार्यालय परिसर में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
शिकायतकर्ता राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह कर्ज लेकर रिश्वत की रकम देने आया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली शहर झांसी में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button