उत्तर प्रदेश

लखनऊ मंडल में तैनात होंगे 106 पूर्व सैनिक, रेल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए AWPO से करार

पूर्वोत्तर रेलवे का बड़ा कदम, आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन से MoU पर हस्ताक्षर

लखनऊ-,
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने रेल सुरक्षा और पूर्व सैनिकों के कल्याण की दिशा में एक अहम पहल की है। महाप्रबंधक उदय बोरवणकर के मार्गदर्शन और मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के निर्देशन में मंडल कार्यालय, लखनऊ में आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन (AWPO) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौते के तहत AWPO द्वारा लखनऊ मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 106 पॉइंट्समैन पदों के लिए योग्य भूतपूर्व सैनिक उपलब्ध कराए जाएंगे। इन पूर्व सैनिकों की तैनाती की प्रक्रिया इसी माह से शुरू कर दी जाएगी। इससे न केवल रेलवे परिचालन की सुरक्षा और संरक्षा मजबूत होगी, बल्कि पूर्व सैनिकों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
इस विशेष करार के बाद लखनऊ मंडल भारतीय रेलवे में ऐसा समझौता करने वाला दूसरा और पूर्वोत्तर रेलवे जोन का पहला मंडल बन गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पूर्व सैनिकों के अनुभव और अनुशासन से रेलवे की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी।
समझौता ज्ञापन पर लखनऊ मंडल की ओर से वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रसन्न कात्यायन तथा आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन के निदेशक कर्नल अनुराग कुमार ने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम के दौरान मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button