उत्तर प्रदेश

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंत्री राकेश सचान के आवास पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

लखनऊ, 20 जनवरी 2026।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को लखनऊ प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान के राजकीय आवास संख्या–1, माल एवेन्यू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंत्री राकेश सचान से शिष्टाचार भेंट की।
आवास पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंत्री राकेश सचान की पुत्री राशि सचान एवं उनके पति सीवेन्द्र सचान को उनके नवविवाहित जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने दंपती को सुख, समृद्धि और सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय वातावरण में संवाद भी किया।
मंत्री राकेश सचान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आवास आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और आभार प्रकट किया।
इस मौके पर पारिवारिक वातावरण के साथ सौहार्दपूर्ण मुलाकात देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button