उत्तर प्रदेश

पूर्वोत्तर रेलवे का स्वच्छता अभियान, लोको कॉलोनी में रैली के जरिए दिया गया “Health is Wealth” का संदेश

लोको कॉलोनी ऐशबाग में चली स्वच्छता जागरूकता रैली, तंबाकू और प्लास्टिक के खिलाफ दिया गया संदेश

लखनऊ, 24 जनवरी 2026
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर के दिशा-निर्देश पर पूरे पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में शनिवार को लोको कॉलोनी, ऐशबाग (लखनऊ) में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने किया। इस दौरान कॉलोनी के निवासियों और कर्मचारियों को अलग-अलग कचरा निपटान, एकल उपयोग प्लास्टिक के पूर्ण बहिष्कार, तंबाकू सेवन पर रोक, बायोडिग्रेडेबल कचरे के उपयोग, पुनर्चक्रण और पुन: उपयोग योग्य कचरे को अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीक्षा चौधरी और डॉ. संजय तिवारी ने उपस्थित लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव, प्लास्टिक प्रदूषण, मुख स्वास्थ्य की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी।
रैली में कॉलोनी के सभी हेल्थ इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे। कॉलोनी के निवासियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए संदेश दिया गया कि “स्वास्थ्य ही धन है” और “रोकथाम इलाज से बेहतर है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button