उत्तर प्रदेश

डेढ़ साल बाद भी नहीं हटा पेट्रोल पंप, औचक निरीक्षण में महापौर नाराज़

नगर निगम मुख्यालय निर्माण में देरी पर महापौर का सख्त रुख, चीफ इंजीनियर को लगाई कड़ी फटकार

लखनऊ
गोमती नगर में निर्माणाधीन नगर निगम मुख्यालय भवन के कार्य में हो रही लगातार देरी को लेकर महापौर सुषमा खर्कवाल ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को लेकर महापौर ने कड़ा ऐतराज जताया और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।
निर्माण स्थल पर मौजूद पेट्रोल पंप को अब तक स्थानांतरित न किए जाने पर महापौर ने चीफ इंजीनियर आरआर मनोज प्रभात को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भूमि पूजन के समय ही डेढ़ वर्ष पूर्व पेट्रोल पंप हटाने के निर्देश दिए जा चुके थे, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
महापौर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की ढिलाई दोहराई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और सभी अड़चनों को तत्काल दूर करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button