राजभवन की पुष्प प्रदर्शनी में लखनऊ चिड़ियाघर का शानदार प्रदर्शन, 5 पुरस्कार किए अपने नाम

लखनऊ।
राजभवन परिसर में 06 से 09 फरवरी 2026 तक आयोजित 57वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी–2026 में नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान, लखनऊ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की। प्राणी उद्यान ने प्रदर्शनी में पांच वर्गों में सहभागिता की थी।
प्रतियोगिता के दौरान प्राणी उद्यान को विभिन्न श्रेणियों में दो प्रथम, दो द्वितीय और एक तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुए।
भाग–2, क्लास–33 के वर्ग संख्या 487 और 488 में प्रथम स्थान, भाग–2, क्लास–34 के वर्ग संख्या 493 और 490 में द्वितीय स्थान तथा वर्ग संख्या 492 में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
दिनांक 09 फरवरी 2026 को राजभवन परिसर में आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में महामहिम राज्यपाल द्वारा प्राणी उद्यान को दो वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राणी उद्यान के निदेशक संजय कुमार विश्वाल को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस उपलब्धि पर प्राणी उद्यान प्रशासन में हर्ष का माहौल है।



