पतंग के रील मांझे पर पुलिस सख्त, बाजारखाला इंस्पेक्टर बृजेश सिंह की ताबड़तोड़ कार्रवाई

लखनऊ।
पतंग के खतरनाक रील मांझे से लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए बाजारखाला थाना पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह ने पतंगबाजों के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं और बिजली के तारों व खंभों पर लिपटे धारदार रील मांझे को हटवाने का कार्य लगातार कराया जा रहा है। पतंग के मांझे से गर्दन कटने जैसी गंभीर घटनाओं को देखते हुए यह अभियान तेज किया गया है।
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद पतंगबाजों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। रील मांझा या किसी भी प्रकार की धारदार डोर का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस का शिकंजा अब और कसा जाएगा। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह के नेतृत्व में बाजारखाला क्षेत्र में तारों पर लटक रहे रील मांझे को हटाने का अभियान लगातार जारी है।



