उत्तर प्रदेश

राजभवन की फल-पुष्प प्रदर्शनी में IRITM लखनऊ को बड़ी उपलब्धि, 15 प्रथम पुरस्कार और 11 चल वैजयंती कप जीते

लखनऊ।
राजभवन में 06 से 08 फरवरी 2026 तक आयोजित 57वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2026 में भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में IRITM को विभिन्न श्रेणियों में 15 प्रथम पुरस्कार एवं 11 चल वैजयंती कप प्रदान किए गए।
प्रदर्शनी के समापन के बाद दिनांक 09 फरवरी 2026 को राजभवन प्रांगण में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में संस्थान की ओर से महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथों पुरस्कार ग्रहण किए।
इस प्रतियोगिता में IRITM द्वारा कुल 16 विभिन्न श्रेणियों में नामांकन किया गया था।
महानिदेशक ने इस उपलब्धि पर टीम IRITM को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान की टीम भावना, समर्पण और निरंतर प्रयास का परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button