NET ZERO-2040 अभियान का शुभारंभ, संजय दत्त ने बढ़ाया उत्साह

लखनऊ। सरोजनीनगर में रविवार को आयोजित NET ZERO-2040 अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मशहूर फिल्म अभिनेता संजय दत्त का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के सानिध्य में पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के उद्देश्य से अभियान की औपचारिक शुरुआत हुई।
इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि NET ZERO-2040 केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने आमजन से पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संजय दत्त ने भी उपस्थित जनसमूह का अभिवादन करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया और इस पहल को सराहनीय बताया। वहीं, राजलक्ष्मी के संबोधन ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। उनके उत्साहवर्धक विचारों को उपस्थित लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और आमजन का हृदय से आभार व्यक्त किया।



