अपराधउत्तर प्रदेश

इटौंजा फ्लाईओवर पर युवक का अपहरण, मारपीट के बाद मृत समझकर सड़क किनारे फेंका

लखनऊ, 23 फरवरी 2026: सीतापुर जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेदसापुर गांव निवासी आलोक सिंह का सोमवार सुबह कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह लगभग 10:47 बजे लखनऊ के इटौंजा फ्लाईओवर पर हुई, जब आलोक अपने एक मित्र के साथ बाइक से जा रहे थे। बाइक उनके मित्र चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक काली रंग की स्कॉर्पियो S11 (वाहन संख्या UP 32 PE 1025) में सवार 5 से 6 लोगों ने आलोक को जबरन वाहन में बैठा लिया। आरोप है कि अपहरणकर्ताओं में से एक की पहचान सौरभ यादव के रूप में हुई है, जो लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र के हरदोहरपुर का निवासी बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि अपहरण के बाद आरोपियों ने आलोक के साथ बेरहमी से मारपीट की। उनके सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई गई तथा दोनों पैरों को तोड़ दिया गया। हमलावरों ने उन्हें मृत समझकर लखनऊ के भिटौली स्थित आईआईएम तिराहा के पास पंडित ढाबा के नजदीक सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में पड़े आलोक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button