अपराधउत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया पर तमंचा लहराना पड़ा भारी, 24 घंटे में दबोचा गया युवक

लखनऊ। राजधानी में सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के जोन-पूर्वी अंतर्गत थाना विकासनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अदद 315 बोर का अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक खुलेआम तमंचा लहराते नजर आ रहा था। वीडियो संज्ञान में आते ही विकासनगर पुलिस ने छानबीन शुरू की और मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-2, चौपाटी मामा चौराहा के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान मोहम्मद वसीम (लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध हथियार अपने पास रखे था। पुलिस ने उसके खिलाफ आयुध अधिनियम 1959 की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी लेखराज पन्ना उ0नि0 भानुप्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी अवध किशोर सिंह व आरक्षी रावेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही।

पुलिस कमिश्नरेट ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button