लखनऊ में भक्ति रस की बयार, दयालबाग में तीन दिवसीय श्री राधा-माधव रसामृत कथा का भव्य शुभारंभ

लखनऊ। राजधानी के दयालबाग क्षेत्र में शुक्रवार को भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय श्री राधा-माधव रसामृत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा का वाचन कथा-व्यास पूज्य साधना श्रीजी के मुखारविंद से आरंभ हुआ, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष आशीष गौतम, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी उमकान्तानन्द महाराज, सेवा मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय चतुर्वेदी और आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह दयाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाली इस कथा में भगवान राधा-माधव की लीलाओं का रसपूर्ण वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन और भक्ति का संदेश मिलेगा।
कार्यक्रम में कथा संयोजक महेंद्र सिंह पटेल, सेवा मिशन के सहसंयोजक राघवेंद्र सिंह, चक्रव्यूह नाट्य संयोजक अभिषेक सिंह ‘आशु’, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वीरेंद्र युवा शक्ति के संयोजक शिवम शुक्ला, घनश्याम चतुर्वेदी, रामानंद कटियार, गिरीश सिन्हा, दिनेश सिंह, बृजेश सिंह, राजेंद्र, रणविजय, विपिन सिंह ‘बबलू’, दिवाकर सिंह, विनीता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सेवा मिशन के मंत्री अभय कुमार पाल ने किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
आयोजकों ने बताया कि 8 मार्च को प्रसिद्ध अभिनेता नितीश भारद्वाज द्वारा प्रस्तुत महान नाट्य “चक्रव्यूह” भी मंचित किया जाएगा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।



