उत्तर प्रदेश

लखनऊ मंडल और AWPO के बीच समझौता, 161 पूर्व सैनिक बनेंगे प्वाइंट्समैन

लखनऊ। रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मंगलवार को लखनऊ मंडल और आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गेनाइजेशन (AWPO), लखनऊ के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते के तहत 161 पूर्व सैनिकों को संविदा के आधार पर प्वाइंट्समैन के पद पर नियुक्त किया जाएगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस कदम से प्वाइंट्समैन श्रेणी में मौजूद मानव संसाधन की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी और रेल परिचालन को और अधिक सुरक्षित व प्रभावी बनाया जा सकेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार पूर्व सैनिक अपने अनुशासन, अनुभव और समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से रेलवे के परिचालन कार्यों में दक्षता बढ़ेगी और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।

साथ ही इस पहल से पूर्व सैनिकों को सेवा निवृत्ति के बाद सम्मानजनक पुनः रोजगार का अवसर भी मिलेगा। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की यह पहल पूर्व सैनिकों के पुनर्वास के साथ-साथ रेल सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button