उत्तर प्रदेश

लखनऊ में अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर व जोनल कार्यालय जोन-3 का लोकार्पण

लखनऊ। राजधानी में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम के अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर एवं जोनल कार्यालय जोन-3 का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के नगर विकास, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ए.के. शर्मा मौजूद रहे।

इस अवसर पर सुषमा खर्कवाल (महापौर, नगर निगम लखनऊ), डॉ नीरज बोरा (विधायक, उत्तरी विधानसभा क्षेत्र) तथा नगर आयुक्त गौरव कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर निगम के कई वार्डों के पार्षद, वरिष्ठ नागरिक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मंत्री ए. के. शर्मा ने कहा कि अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर के शुरू होने से लोगों को नगर निगम से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर आसानी से मिल सकेंगी। इससे जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नए कार्यालय का निरीक्षण भी किया तथा इसे नागरिकों के लिए उपयोगी बताते हुए नगर सेवाओं को और बेहतर बनाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button