उत्तर प्रदेश

सतर्कता से टला बड़ा फर्जीवाड़ा, सुपरफास्ट ट्रेन में पकड़ा गया नकली टीटीई

लखनऊ/झांसी। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की सतर्कता से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आने से पहले ही पकड़ लिया गया। गाड़ी संख्या 12108 सीतापुर जंक्शन–मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक व्यक्ति टीटीई बनकर यात्रियों को गुमराह कर रहा था, जिसे टिकट चेकिंग टीम ने झांसी स्टेशन पर दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार, 24 मार्च को ड्यूटी के दौरान टिकट चेकिंग टीम के टीटीई जितेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र यादव और दिलीप शर्मा को एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। वह खुद को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन का चेकिंग स्टाफ बता रहा था। शक होने पर टीम ने उसके पहचान पत्र और दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह फर्जी निकला।
मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तत्काल आरोपी को पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी/पुलिस के हवाले कर दिया।
इस कार्रवाई पर मंडल रेल प्रबंधक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस तरह की सतर्कता से न केवल अपराधों पर अंकुश लगता है, बल्कि यात्रियों का भरोसा भी मजबूत होता है।
उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे स्टाफ या सुरक्षा बल को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button