उत्तर प्रदेश

गोरखपुर स्टेशन पर मच्छर नियंत्रण अभियान तेज

लखनऊ। यात्रियों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान शुरू किया है। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्टेशन परिसर में नियमित रूप से मच्छररोधी दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है।

रेल प्रशासन के अनुसार स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम, पार्सल घर, आरक्षण कार्यालय समेत सभी प्रमुख कार्यालयों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें एमसीओ, कैरेज एंड वैगन, आरपीएफ, स्टेशन डायरेक्टर व अन्य विभागों के दफ्तर भी शामिल हैं।

अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। रेलवे ने साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button