उत्तर प्रदेश

जेष्ठ के दूसरे बड़े मंगल पर विकास नगर में भव्य भंडारे का आयोजन

लखनऊ- 12मई 2026

राजधानी लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में जेष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल के अवसर पर धार्मिक आस्था और सेवा भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा तथा सुंदरकाण्ड पाठ से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार HNN न्यूज़ के एग्जीक्यूटिव एडिटर रामेंद्र अवस्थी,हिमांशु त्रिपाठी, विवेक पाण्डेय, राजेश प्रसाद, मनीष मिश्रा, रितेश श्रीवास्त, क्षेत्रीय पार्षद राघव राम तिवारी, पूर्व पार्षद शिलेंद्र तिवारी, उपविजेता सपा पार्षद शैलेन्द्र लोधी, समाजसेवक विवेक शर्मा, राघवेंद्र तिवारी, गाजीपुर टीआई रविन्द्र सिंह,अंकुर शुक्ला,सोनू ,मनीष श्रीवास्तव एवं पत्रकार दीपक सिंह गौर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल के पावन अवसर पर हर वर्ष श्रद्धालुओं की सेवा और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। भंडारे में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button