ऑटो चालक की हैवानियत के बाद पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने पर दबोचा गया आरोपी

लखनऊ। विकासनगर क्षेत्र में युवती के साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत, गाली-गलौज और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे ऑटो चालक सनी यादव को रविवार को विकासनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई पुलिस कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार 30 मई को एक युवती के साथ ऑटो चालक सनी यादव ने जबरन अश्लील हरकत की थी। विरोध करने पर आरोपी ने युवती पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में विकासनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी टेढ़ी पुलिया स्थित भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण परिसर के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने अवैध तमंचे से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली थानाध्यक्ष के सरकारी वाहन के गेट में जा लगी, जबकि दूसरी गोली मैदान की ओर चली गई।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी सनी यादव के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, हत्या के प्रयास, पुलिस पर जानलेवा हमला और आयुध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अन्य थानों और जनपदों से उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
1-छेड़खानी के आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली।
2- युवती पर हमला कर फरार ऑटो चालक मुठभेड़ में गिरफ्तार।
3-विकासनगर में पुलिस- बदमाश आमना-सामना, फायरिंग के बाद दबोचा गया आरोपी।
4-पुलिस पर गोली चलाना पड़ा भारी, मुठभेड़ में घायल हुआ छेड़खानी का आरोपी।
गिरफ्तारी एवं सराहनीय कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम
1.आलोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, थाना विकासनगर।
2.उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सब्जी मण्डी।
3.उ0नि0 अतुल कुमार, चौकी प्रभारी मिनी स्टेडियम।
4.उ0नि0 भानु प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी लेखराज पन्ना।
5.मुख्य आरक्षी ऋषि कुमार तिवारी।
6.मुख्य आरक्षी मनीष कुमार।
7.आरक्षी राघवेन्द्र सिंह।
8.आरक्षी रामचन्द्र जी।
9.आरक्षी संजय पाण्डेय।
10.आरक्षी विकास कुमार यादव।



