उत्तर प्रदेश

लाखों की लागत से बना N-1 बड़ा पार्क बदहाली का शिकार, स्थानीय लोगों में रोष

लखनऊ। नगर निगम जोन-3 के अंतर्गत लाला लाजपत राय वार्ड स्थित N-1 बड़ा पार्क इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। कभी लाखों रुपये की लागत से विकसित किया गया यह पार्क आज मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पार्क में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक के लिए आते हैं। इसके अलावा बच्चों के खेलने और परिवारों के समय बिताने का यह प्रमुख स्थान है। लेकिन शाम होते ही पार्क अंधेरे में डूब जाता है, क्योंकि यहां लगी स्ट्रीट लाइटें और हाईमास्ट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं।

अंधेरे का फायदा उठाकर आवारा कुत्ते एवं अन्य जानवर पार्क में घूमते रहते हैं, जिससे टहलने आने वाले लोगों और बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई बार नागरिकों को डर और असुविधा का सामना करना पड़ता है।

क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से पार्क में प्रकाश व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने, नियमित साफ-सफाई कराने तथा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से विकसित इस पार्क की अनदेखी न केवल सरकारी धन की बर्बादी है, बल्कि नागरिक सुविधाओं के प्रति लापरवाही भी दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button