उत्तर प्रदेश

लखनऊ पुलिस की मानवीय पहल की हो रही सराहना, नाबालिग को सुरक्षित सौंपा परिवार को

संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल: विकासनगर पुलिस ने गुमशुदा किशोरी को सकुशल परिजनों से मिलाया

लखनऊ।- लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस का सराहनीय कार्य सामने आया है। थाना विकासनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा नाबालिग किशोरी को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया।
जानकारी के अनुसार टेढ़ीपुलिया चौराहे के पास एक किशोरी संदिग्ध अवस्था में अकेले घूमती हुई मिली थी। क्षेत्र में भ्रमण कर रहे सब्जी मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह की नजर रोती हुई बच्ची पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे सुरक्षित संरक्षण में लिया।
महिला पुलिसकर्मी की सहायता से किशोरी से पूछताछ की गई, जिसमें पता चला कि वह बीती रात से घर से लापता थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। थाना विकासनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों से संपर्क स्थापित किया और आवश्यक सत्यापन के बाद किशोरी को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।
विकासनगर थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रही पुलिस टीम की इस मानवतापूर्ण पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। परिजनों ने लखनऊ पुलिस का धन्यवाद देते हुए पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली की प्रशंसा की।
इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अनुज कुमार एवं महिला कांस्टेबल सरिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button