बिजली समस्याओं को लेकर पूजा शुक्ला ने अधिशासी अभियंता से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। जानकीपुरम जोन के जीएसआई डिविजन अंतर्गत फैजुल्लागंज, प्रियदर्शिनी और दाऊद नगर क्षेत्र में लगातार सामने आ रही बिजली समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी पूजा शुक्ला ने अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता से मुलाकात की।
इस दौरान क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती, लो वोल्टेज और अन्य समस्याओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पूजा शुक्ला ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की।
अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता ने आश्वासन दिया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
मुलाकात के दौरान पूर्व पार्षद प्रत्याशी शैलेन्द्र वर्मा
, रंजीत यादव, डॉ. हमज़ा बिलाल एवं सुधीर मौर्य भी मौजूद रहे।



