उत्तर प्रदेश

योगा संगम सीज़न-1 का भव्य आयोजन संपन्न, “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” का दिया संदेश

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर लखनऊ में आयोजित “योगा संगम सीज़न-1” का भव्य आयोजन उत्साह, ऊर्जा और भारी जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय थीम “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य जागरूकता और योगमय वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्वेतांक प्रकाश चतुर्वेदी, अंशिका सिंह एवं अमृत शर्मा रहे। आयोजकों ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की कला है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

इस विशेष आयोजन का सफल संचालन एक्ज़ॉटिक अंशिका एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड एवं स्टार मेकर्स द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम को एसएनआई इवेंट्स एंड प्रोडक्शन हाउस, आरसीएम, लियो फिटनेस एवं ग्लोबल सोलर गाइडर्स प्राइवेट लिमिटेड का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन ऐश्वर्या सिंह ने प्रभावी ढंग से किया।

आयोजकों ने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सामाजिक सकारात्मकता का भी आधार है। “योगा संगम सीज़न-1” ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि नियमित योग अभ्यास स्वस्थ और सुखद जीवन की कुंजी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button