उत्तर प्रदेश

मोहर्रम पर लखनऊ पुलिस की कड़ी सुरक्षा, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ पर्व

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मोहर्रम के अवसर पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूर्वी जोन के गुडंबा, विकासनगर समेत अन्य इलाकों में एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट स्वयं सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात रहा और हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी गई।

पुराने लखनऊ में ताजिया जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला।

वहीं विकासनगर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे दिन पुलिसकर्मी अपने-अपने निर्धारित प्वाइंट पर मुस्तैद रहे, जिससे मोहर्रम के जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए और यातायात भी सुचारु बना रहा।

इस दौरान एस.एस.आई. बिजेंद्र यादव सब्जी मंडी चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक आनंद यादव, उपनिरीक्षक अतुल कुमार, महिला उपनिरीक्षक मीना बाजपेई, महिला आरक्षी अर्चना, मुख्य आरक्षी ऋषि तिवारी, अनुज पटेल, अवध सिंह, मनीष आरक्षी राघवेंद्र सिंह, रामजी और विनीत यादव, आकाश यादव सहित पूरी पुलिस टीम ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाई।

पुलिस की सतर्कता, प्रभावी निगरानी और बेहतर समन्वय का परिणाम रहा कि राजधानी में मोहर्रम का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा कहीं भी कानून-व्यवस्था की कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button