उत्तर प्रदेश

मिशन फेज-5.0 के तहत विकासनगर थाने में महिलाओं को किया गया जागरूक

लखनऊ। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 23 जून 2026 को थाना विकासनगर में महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।


इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक मीना वाजपेयी एवं पुलिस टीम ने महिलाओं और पुरुषों को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्हें 112, 1090, 181, 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग और आवश्यकता पड़ने पर इनका लाभ लेने के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर अपराधों से बचाव, यूपी कॉप ऐप के उपयोग तथा महिलाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। पुलिस टीम ने लोगों से किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर देने की अपील की।
इस जागरूकता अभियान में मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक मीना वाजपेयी, महिला आरक्षी सरिता, महिला आरक्षी अर्चना राठौर, महिला आरक्षी सीमा चौरसिया तथा महिला होमगार्ड मधु उपस्थित रहीं।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button