उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर विकासनगर में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

लखनऊ। मुख्यमंत्री के निर्देश पर रविवार, 28 जून 2026 को थाना विकासनगर क्षेत्र स्थित दिव्यांश गेस्ट हाउस में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ एवं मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक मीना वाजपेयी एवं पुलिस टीम ने महिलाओं और पुरुषों को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इनका तत्काल उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महिला सुरक्षा केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर अपराधों से बचाव, यूपी कॉप ऐप के उपयोग,महिला सुरक्षा केंद्र,चैन स्नैचिंग से कैसे बचे, आग लग जाने पर, आटो लेते समय बरतने वाली सावधानियां, सुरक्षा के संबंध महिलाओं के कानूनी अधिकार, आत्मरक्षा और शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा अपराध की सूचना तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर देने की अपील की।

जागरूकता अभियान में मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक मीना वाजपेयी, महिला आरक्षी सरिता, अर्चना राठौर, सीमा चौरसिया, आकांक्षा पाल, सुभांगी सिंह (वन स्टाफ सेंटर), रूपाली श्रीवास्तव (फाउंडर, उदगम वेलफेयर फाउंडेशन), आशुतोष कुमार मिश्र (भारत) (भाजपा मंडल उपाध्यक्ष), वरिष्ठ नागरिक रामजी गुप्ता एवं जेपी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना है। वहीं ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं और बेटियों को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है, ताकि वे अपनी सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button