उत्तर प्रदेश

विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को बताई हाथियों की खासियत

लखनऊ संवाददाता।- विश्व हाथी दिवस के अवसर पर बुधवार, 12 अगस्त को नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ स्थित सारस प्रेक्षागृह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और आमजन को हाथियों के संरक्षण, व्यवहार एवं उनके महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राणि उद्यान के निदेशक संजय कुमार बिश्वाल रहे। इस दौरान वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अशोक कश्यप, डॉ. बृजेन्द्र मणि यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी मुकेश चंद्र कांडपाल समेत प्राणि उद्यान के कर्मचारी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि संजय कुमार बिश्वाल ने कहा कि हाथी अन्य जानवरों की तुलना में बेहद बुद्धिमान जीव होता है। उन्होंने हाथियों के व्यवहार और उनकी विशेषताओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लखीमपुर खीरी वन प्रभाग में तैनाती के दौरान हाथियों के साथ अपने अनुभव भी बच्चों के साथ साझा किए।

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं अभिषेक दुबे, प्रशांत त्रिपाठी और डॉ. बृजेन्द्र मणि यादव ने भी हाथियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। वक्ताओं ने बच्चों को हाथियों के संरक्षण और उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हाथियों से संबंधित जानकारी को रुचि के साथ सुना और वन्यजीव संरक्षण के महत्व को समझा। आयोजन के अंत में प्राणि उद्यान निदेशक संजय कुमार बिश्वाल ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button