उत्तर प्रदेश

अमरोहा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट कई मजदूरों की घायल होने की सूचना

अमरोहा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट मजदूरों ने इधर-उधर भागकर बचाई जान, कई घायल,धमाके से क्षेत्र में दहशत का माहौल

अमरोहा में एक बार.फिर एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुए भीषण ब्लास्ट से इलाके में हड़कंप मच गया। तेज धमाके के साथ फैक्ट्री में आग और धुआं फैल गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए मजदूर इधर-उधर भागते नजर आए।
ब्लास्ट की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के गांव और मोहल्लों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव मलेशिया में पटाखा फैक्ट्री के बिना अनुमति संचालित होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया है और अवैध पटाखा निर्माण में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button