उत्तर प्रदेश

नगर निगम लखनऊ का अहमदाबाद–सूरत दौरा, आज मेयर संग अधिकारी व पार्षद भरेंगे उड़ान

स्वच्छता, शहरी प्रबंधन और सौर ऊर्जा मॉडल का होगा अध्ययन

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ का एक उच्चस्तरीय प्र।तिनिधिमंडल आज गुजरात के अहमदाबाद एवं सूरत के अध्ययन दौरे पर रवाना होगा। इस दौरे का उद्देश्य स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सौर ऊर्जा, स्मार्ट सिटी और आधुनिक शहरी विकास मॉडल का गहन अध्ययन करना है, ताकि इन सफल प्रयोगों को लखनऊ में भी प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
इस स्टडी टूर में महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. राव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) महा मिलिन्द, जोनल सेनेटरी अधिकारी पंकज शुक्ला, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, मनोज प्रभात सहित नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इनके साथ ही नगर निगम के करीब 50 पार्षद भी इस दौरे में भाग ले रहे हैं। सभी आज अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेंगे।
स्वच्छता मॉडल पर रहेगा विशेष जोर
गुजरात के सूरत और अहमदाबाद शहर देशभर में अपनी बेहतर स्वच्छता व्यवस्था, ठोस कचरा प्रबंधन, तकनीकी नवाचार और अनुशासित शहरी व्यवस्था के लिए पहचाने जाते हैं। नगर निगम लखनऊ की टीम वहां अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों, मशीनरी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अध्ययन करेगी।
इन बिंदुओं पर होगा फोकस

  • स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन
  • सौर ऊर्जा आधारित परियोजनाएं
  • स्मार्ट सिटी व मॉडल सिटी विकास
  • ग्राम एवं शहरी विकास के सफल मॉडल
    नागरिक सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन की रणनीतियां
    नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इस अध्ययन दौरे से मिले अनुभव और सीख का उपयोग राजधानी लखनऊ को अधिक स्वच्छ, आधुनिक और नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर बनाने में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button