अपराधउत्तर प्रदेश

सूरजपुर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश घायल

चेकिंग के दौरान फायरिंग, चोरी का माल और अवैध हथियार बरामद

सेंट्रल नोएडा
सेंट्रल नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, थाना सूरजपुर पुलिस मोजर वियर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने मोटरसाइकिल मोड़कर रेलवे लाइन के किनारे-किनारे जंगल की ओर भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया।
खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए।
घायल बदमाशों की पहचान सिराजुद्दीन और मयंक शर्मा के रूप में हुई है। उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा थाना सूरजपुर क्षेत्र के नवादा मंदिर में दानपात्र तोड़कर चोरी किए गए 20,700 रुपये नकद, तिलपता गांव के एक घर में घुसकर चोरी किया गया वनप्लस मोबाइल फोन, 2,165 रुपये नकद, काले रंग का बैग, दो आधार कार्ड और ताला तोड़ने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि बदमाशों के पास से बरामद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की है, जो चोरी की निकली। घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button