उत्तराखंड

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर सख्ती, बेसहारा पशुओं पर एक्शन प्लान तैयार

देहरादून,
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा बेसहारा पशुओं के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर संबंधित विभागों के साथ अहम बैठक की। बैठक में सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों से कुत्तों एवं गोवंश को हटाने तथा न्यायालय के आदेशों के अनुरूप यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को क्षेत्रवार नोडल अधिकारी तैनात करने के आदेश दिए। उन्होंने विशेष रूप से देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर और काशीपुर जैसे बड़े शहरों में स्ट्रे डॉग्स की समस्या पर गंभीरता से कदम उठाने और न्यायालय के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों पर लावारिस कुत्तों और गोवंश के संबंध में की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने क्रिटिकल स्थानों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही बेसहारा गोवंशों के संरक्षण के लिए कांजीहाउस तैयार करने और उनके सुचारु संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्य सचिव ने सचिव परिवहन को निर्देशित किया कि सभी बस टर्मिनलों, रेलवे स्टेशनों और उनके आसपास बेसहारा पशुओं व गोवंश के संबंध में स्थानीय निकायों के सहयोग से तत्काल कार्रवाई की जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं को स्थानीय लोगों द्वारा गोद लेने के लिए प्रेरित करने हेतु व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। इसके साथ ही पालतू जानवर रखने वालों के लिए ‘क्या करें और क्या न करें’ संबंधी एक स्पष्ट एसओपी भी तैयार की जाए।
बैठक में सचिव नितेश कुमार झा, डॉ. आर. राजेश कुमार, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, अपर सचिव विनीत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button